Friday, September 16, 2011

AJMEER MEIN QURAN JALAYA GAYA !! Afsos

सरवाड़ में फिर तनाव, धर्म ग्रंथ के पन्ने
जलाए सरवाड़/अजमेर.

अजमेर जिले के सरवाड़ कस्बे में मंगलवार सुबह उस समय फिर तनाव हो गया जब एक समुदाय विशेष
के धार्मिक ग्रंथ के कुछ पन्ने जले और फटी अवस्था में सड़क
पर पड़े मिले। इसे लेकर लोगों में रोष फैल
गया तथा बड़ी संख्या में जमा हो गए। नाराज लोगों ने
कलेक्टर और एसपी को कस्बे में वार्ता के लिए बुलाने
की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए
दोनों अधिकारी तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर
पहुंच गए। लोगों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ
कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना के बाद कस्बे के
बाजार बंद हो गए। पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स के
जवानों ने कस्बे में मार्च भी किया। स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार अल सुबह मुस्लिम
मोहल्ला खेराडान मस्जिद के पास, किला चौक, मोमीनान
मोहल्ला व पुराने तहसील कार्यालय के पीछे धार्मिक ग्रंथ
के फटे हुए पन्ने पड़े मिले। कुछ जले हुए थे और इन पर कुछ
अनर्गल लिखा हुआ था। खुलासा सुबह फजर की नमाज के
बाद हुआ। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना उपखंड अधिकारी मुरारीलाल व सीओ
सरिता सिंह को दी गई। अधिकारियों ने तत्काल
कलेक्टर मंजू राजपाल व एसपी बिपिन पांडे को सूचित
किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कलेक्टर मंजू राजपाल, पुलिस अधीक्षक बिपिन पांडे,
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) मोहम्मद हनीफ ,
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जेके पुरोहित व
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
राममूर्ति जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल
का जायजा लिया। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ के पन्नों को एकत्रित किया।
वहीं प्रशासन ने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत व डीजीपी हरीश मीणा को दी। आम मुस्लिम खिदमत कमेटी के सदर अब्दुल सलाम
कुरैशी ने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी की है।
अपनी रिपोर्ट में कुरैशी ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर
धार्मिक ग्रंथ के पन्ने फाड़कर जलाने व पन्नों पर
आपत्तिजनक शब्द लिखने का आरोप लगाया है। पुलिस
ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कुछ लोग इस बात पर अड़े हुए थे कि असामाजिक तत्वों को तत्काल
गिरफ्तार किया जाए। इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई एसपी बिपिन पांडे ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने के
निर्देश दिए। इसके लिए अजमेर से 50 मोटर साइकिल
रात्रि गश्त के मंगवाई गई। साथ ही मंदिर व मस्जिद के
आस-पास अप्रिय घटना ना हो इसके लिए अतिरिक्त
पुलिस बल तैनात किया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी घटना निंदनीय है। जिन स्थानों पर ग्रंथ के पन्ने मिले हैं
उन्हें एकत्रित किया गया है। मामले की जांच
की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
की जाएगी। मंजू राजपाल, कलेक्टर दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किया गया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे की भी जांच जारी है। हर
स्थिति पर पुलिस नजर रखे हुए है। दोषियों को शीघ्र
गिरफ्तार किया जाएगा। बिपिन पांडे, एसपी, अजमेर आईजी ने लिया घटना स्थल का जायजा : पुलिस महानिरीक्षक राजेश निर्वाण देर शाम को सरवाड़
पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और
अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आईजी निर्वाण ने दोनों समुदायों से भी बातचीत की और
शांति बनाए रखने की अपील की।

No comments:

Post a Comment